घर बैठे सिर्फ 15 मिनट में ई-मेल पढ़कर कमाएं पैसा, महीने में होगी ₹10 हजार की कमाई
रोजाना कई तरह की ईमेल सर्विस का इस्तेमाल आप भी करते हैं. लेकिन, क्या कभी सोचा है कि आप ई-मेल पढ़कर भी पैसा कमा सकते हैं. दुनियाभर में ऐसी कई वेबसाइट्स हैं.
. मनी मेल डॉट कॉम (www.Moneymail.in)
इस वेबसाइट पर आप दिन में 15 मिनट का समय निकालकर ई-मेल पढ़कर कमाई कर सकते हैं. इसके जरिए 10,000 रुपए तक एक महीने में कमा सकते हैं. एक ईमेल पढ़ने पर आपको 20 पैसे से लेकर 200 रुपए तक दिए जाते हैं. इसके लिए आपको हर रोज अपने अकाउंट पर लॉग इन करना होगा और इनबॉक्स में मेल पढ़ने होंगे. अपने किसी दोस्त का अकाउंट बनवाने पर आपको 100 रुपए तक दिए जाते है
. पैसा लाइव डॉट कॉम (www.Paisalive.com)
अगर आप एक भी पैसा निवेश किए बिना तेजी से पैसा कमाना चाहते हैं तो यह वेबसाइट आपको ये मौका देती है. पैसा लाइव में अकाउंट बनाते ही आपको 99 रुपए मिलेंगे. अपने 10 दोस्तों को इसके बारे में बताकर उनका अकाउंट बनवाने पर भी आपको तुरंत 10 रुपए मिलेंगे. पहले 10 दोस्तों के बाद हर दोस्त पर आपको 2 रुपए मिलेंगे. इनबॉक्स में मेल पढ़ने पर आपको 25 पैसे से 5 रुपए तक मिलेंगे. वेबसाइट 15 दिन में एक बार चेक से पेमेंट करती है.
. मैट्रिक्स मेल डॉट कॉम (www.matrixmails.com)
ई-मेल के जरिए पैसा कमाने के लिए ये वेबसाइट एक बेहतर विकल्प है. साल 2002 से यह वेबसाइट काम कर रही है. इस वेबसाइट के माध्यम से आप ईमेल पढ़ते हुए, ऑफर्स के माध्यम से, साइट विजिट करें और अन्य लोगों को इसकी जानकारी देकर पैसे कमा सकते हैं. आप 25 से 50 डॉलर तक यानी तकरीबन 3000 रुपए एक घंटे में कमाए जा सकते हैं.
www.Cash4offers.com)
इस वेबसाइट के माध्यम से भी आप पैसा कमा सकते हैं. जब आप वेबसाइट के गोल्ड मेंबर बन जाते हैं, तो 72 घंटे से भी कम समय में आपको पेमेंट कर दी जाती है. आप ईमेल पढ़कर, सर्वे के द्वारा, कैश ऑफर्स के माध्यम से, ऑनलाइन गेम्स खेलकर और दोस्तों का अकाउंट बनवाकर पैसा कमा सकते हैं. वेबसाइट पर साइन इन करते ही आपको करीब 5 डॉलर यानी 350 से 400 रुपए तक मिलते हैं.
https://www.zeebiz.com/hindi/personal-finance/post-office/post-office-recurring-deposit-calculator-how-much-return-you-get-on-maturity-on-monthly-investment-of-1000-2000-3000-and-5000-rupees-120119/amp
. सेंडर अर्निंग डॉट कॉम (www.Sendearnings.com)
इस वेबसाइट पर भी आप ईमेल, सर्वे, ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं. पहले आपको अकाउंट बनाना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन कन्फर्म कराना होगा. यहां आपको एक ईमेल पढ़ने पर 1 डॉलर यानी करीब 70 रुपए (डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत के अनुसार) दिया जाता है. अगर आपने 6 महीने में एक बार इस साइट पर विजिट नहीं किया, तो आपका अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. पेमेंट के लिए आवेदन करते समय आपके अकाउंट में कम से कम 30 डॉलर यानी तकरीबन 2100 रुपए होने चाहिए. हालांकि, कुछ समय से यह वेबसाइट डाउन चल रही है.

